रायपुर | छत्तीसगढ़ NSUI ने भारत–दक्षिण अफ्रीका मैच में राज्य के छात्रों के लिए 15% टिकट रिजर्व कर उन्हें निशुल्क देने की मांग करते हुए मंगलवार को खेल–युवा कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
यह मैच 3 दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होना है।
NSUI की प्रमुख मांगें
- लोकल स्टूडेंट्स को 15% टिकट (लगभग 10,000 सीटें) फ्री मिलें
- छात्रों पर टिकट का आर्थिक बोझ न डाला जाए
- 48 घंटे के भीतर शासन स्पष्ट निर्णय दे
ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी
NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कहा—IND-SA मैच में छात्रों के लिए टिकट मुफ्त होने चाहिए। यदि मांग नहीं मानी गई तो स्टेडियम का घेराव कर विरोध होगा।
NSUI का आरोप—65 हजार क्षमता, फिर भी छात्रों के लिए सिर्फ 1500 टिकट
ज्ञापन में कहा गया कि स्टेडियम की क्षमता 65,000 दर्शकों की है लेकिन CSCS ने छात्रों के लिए मात्र 1,500 टिकट जारी किए वह भी 800 रुपये की दर पर
NSUI ने कहा कि यह राशि अधिकांश छात्रों के लिए वहन करना कठिन है। राज्य में 50 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और बड़ी संख्या में युवा मैच देखना चाहते हैं।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रतिभाओं का हवाला
अमित शर्मा ने कहा कि राज्य के क्रिकेटर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं, जिनमें—
- शशांक सिंह (IPL स्टार)
- अमनदीप खरे (पूर्व U-19 खिलाड़ी, रणजी टीम कप्तान)
- अजय मंडल, आशिष ढहरिया, आर्यन भाटिया
- हरप्रीत सिंह (अनुभवी घरेलू खिलाड़ी)
NSUI ने कहा कि छात्रों को प्रेरित करना जरूरी है, इसलिए उन्हें मैच देखने का अवसर मुफ्त मिलना चाहिए।
मांग—स्टूडेंट्स के लिए कम से कम 15% सीटें फ्री हों
NSUI ने कहा कि शासन–प्रशासन को छात्रों के हित में तत्काल निर्णय लेना चाहिए। आने वाले दिनों में NSUI, CSCS अध्यक्ष से भी मुलाकात कर छात्रों के पक्ष में निर्णय का आग्रह करेगी।
NSUI की चेतावनी
यदि छात्रों की मांगें नहीं मानी गईं, तो स्टेडियम का घेराव होगा और मैच का विरोध किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
