April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पोड़ी उपरोड़ा तहसील में अव्यवस्थित अभिलेखों पर कलेक्टर सख्त: दो पटवारियों को नोटिस

कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने बुधवार को पोड़ी उपरोड़ा स्थित तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में रखे अभिलेखों, नस्ती, नामांतरण-बंटवारा, सीमांकन और त्रुटि सुधार से जुड़े प्रकरणों की स्थिति का जायजा लिया। अभिलेखों में अव्यवस्था और सुधार न होने पर कलेक्टर वसंत ने दो पटवारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कई महत्वपूर्ण शाखाओं का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कानूनगो शाखा, WBN शाखा, रिकॉर्ड रूम और स्थापना शाखा सहित कई विभागों की वास्तविक स्थिति देखी। उन्होंने पटवारियों की नस्तियों की जांच की और अभिलेखों को सही एवं व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।चलित नस्ती और न्यायिक अभिलेखों के संधारण की स्थिति भी उन्होंने विस्तार से परखी।

कर्मचारियों से वेतनमान व सेवा संबंधी जानकारी प्राप्त की

कलेक्टर वसंत ने मौजूद कर्मचारियों से उनके वेतनमान और सेवा से जुड़ी जानकारी पूछी। उन्होंने आवश्यकता अनुसार सुधार के सुझाव भी दिए।

अभिलेखों में त्रुटि पाए जाने पर उन्होंने सुतर्रा के पटवारी हरी किशन और तुमान के पटवारी संतोष तिवारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

राजस्व प्रकरणों की गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर निर्देश

कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार और सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों में तेजी लाई जाए और पटवारी क्षेत्रों में नियमित फील्ड भ्रमण भी सुनिश्चित हो।

अधिकारियों की उपस्थिति में निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान SDM पोड़ी उपरोड़ा मनोज कुमार बंजारे और तहसीलदार भी मौजूद रहे। कलेक्टर वसंत पहले भी काम में लापरवाही और खामियां मिलने पर विभागीय कर्मचारियों को नोटिस दे चुके हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार दौरा

जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों का निरंतर दौरा कर रहा है, ताकि धान खरीदी व्यवस्था और किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

कलेक्टर ने कहा कि फील्ड लेवल पर प्रशासनिक निगरानी को मजबूत करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

Related posts

“रायपुर में युवक की हत्या से मचा हड़कंप, परिजनों ने बताई साजिश”

admin

लद्दाख के पूर्व सांसद सेरिंग का 6 दिवसीय दौरा: छत्तीसगढ़ में BJP संगठन को देंगे SIR की ट्रेनिंग

admin

“छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बड़ा वार: सख्त कानून से बदलेगा पूरा सिस्टम”

admin

Leave a Comment