July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर के ढाबे में बटे से युवक की निर्मम हत्या: कुक से विवाद में सिर पर वार, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने एफएसएल टीम बुलाई

रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित एक ढाबे में मंगलवार शाम एक युवक की बटे से हमला कर हत्या कर दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए जाने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए एफएसएल टीम को बुलाया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ढाबे के कुक से विवाद के बाद वार

बताया जा रहा है कि मृतक और ढाबे के कुक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर कुक ने गुस्से में लकड़ी  के बत्ते से मृतक के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि युवक खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

स्टाफ क्वार्टर में मिला शव

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार, घटना लवली ढाबा के स्टाफ क्वार्टर में हुई। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और मृतक के सिर पर गहरे घाव के निशान मिले। इसके बाद हत्या के संदेह में जांच आगे बढ़ाई गई।

दो दिन से बंद था ढाबा, आरोपी ने स्वीकार किया अपराध

थाना प्रभारी ने बताया कि ढाबा पिछले दो दिनों से बंद था। मौके पर मौजूद तुमगांव निवासी ढाबा मिस्त्री चुन्नू टंडन (35) पर शक होने पर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि जब वह ढाबे में पहुंचा तो एक अज्ञात युवक स्टाफ क्वार्टर में मौजूद था। उसे वहां से जाने के लिए कहने पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने बटे से वार कर युवक को मार डाला।

मृतक की पहचान अब तक नहीं

मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का अनुमान है कि मृतक किसी ट्रक का हेल्पर रहा होगा और रुकने की जगह तलाशते हुए ढाबे पर पहुंचा होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

आरंग पुलिस ने आरोपी चुन्नू टंडन को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास भी जारी हैं।

Related posts

दुर्ग में BJP प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रोका; रजिस्ट्री शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झूमाझटकी

admin

रायपुर में लापरवाही पर कार्रवाई: बाबू निलंबित, महिला को मिली राहत राशि

admin

कर्ज के बोझ ने बनाया जालसाज: यूट्यूब देखकर पति-पत्नी ने छापे नकली नोट, साप्ताहिक बाजार में चलाया खेल

admin

Leave a Comment