September 4, 2026
The Defence
व्यवसाय

एप्पल का भारत में बड़ा विस्तार: 11 दिसंबर को नोएडा DLF मॉल में खुलेगा पांचवां रिटेल स्टोर

एप्पल ने भारत में अपने खुदरा विस्तार को गति देते हुए देश का पांचवां रिटेल स्टोर खोलने की घोषणा की है। यह नया आउटलेट 11 दिसंबर को नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया में शुरू होगा। यह दिल्ली-NCR में एप्पल का दूसरा स्टोर होगा, इससे पहले पहला स्टोर अप्रैल 2023 में दिल्ली में खोला गया था।

कंपनी इस साल बेंगलुरु (2 सितंबर) और पुणे (4 सितंबर) में भी स्टोर खोल चुकी है। इन दो स्टोर्स के बाद यह 2025 में एप्पल का तीसरा आउटलेट होगा।

CEO टिम कुक का बयान

एप्पल के CEO टिम कुक ने पहले कहा था कि कंपनी मुंबई और दिल्ली के अलावा भारत में चार और रिटेल स्टोर खोलेगी। नोएडा आउटलेट इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नए स्टोर में ग्राहकों को iPhone 17 सीरीज़, M5-पावर्ड MacBook Pro, 14-इंच MacBook Pro समेत कई लेटेस्ट प्रोडक्ट्स मिलेंगे।

ग्राहक नए फीचर्स ट्राई कर सकेंगे और स्पेशलिस्ट ,क्रिएटिव्स ,जीनियस टीम ,बिजनेस एक्सपर्ट्स से एक्सपर्ट सपोर्ट भी ले पाएंगे।

भारत में तेजी से बढ़ रही एप्पल की ग्रोथ

भारत एप्पल के लिए एक तेजी से बढ़ता और महत्वपूर्ण बाजार बन चुका है। मार्केट ट्रैकर IDC के अनुसार, 2025 तक कंपनी भारत में 15 करोड़ iPhones बेच सकती है। इससे एप्पल का मार्केट शेयर पहली बार 10% से ऊपर पहुंचने की उम्मीद है।

सितंबर तिमाही में एपल भारत का चौथा सबसे बड़ा स्मार्टफोन विक्रेता बन गया। लगभग 5 मिलियन यूनिट्स की बिक्री के साथ कंपनी ने 25% सालाना वृद्धि दर्ज की।

टिम कुक के अनुसार, भारत एप्पल के लिए एक “स्टैंडआउट मार्केट” है, जहां कंपनी लगातार 15 तिमाहियों से रिकॉर्ड राजस्व हासिल कर रही है।

नोएडा स्टोर में क्या होगा खास?

1. ‘Today at Apple’ फ्री सेशन्स

नोएडा स्टोर में ग्राहकों के लिए फ्री वर्कशॉप्स होंगी, जिनमें—

डिजिटल आर्ट ,स्टोरीटेलिंग ,प्रोडक्टिविटी ,कोडिंग जैसे क्रिएटिव सेशन्स आयोजित किए जाएंगे। यह सेशन्स खासतौर पर उन लोगों के लिए होंगे जो एपल डिवाइसेज़ को बेहतर समझना और उपयोग करना चाहते हैं।

2. गैजेट्स खरीदने और सर्विस की पूरी सुविधा

ग्राहक सभी एप्पल प्रोडक्ट्स—iPhone, iPad, MacBook, Watch, AirPods—देख और आजमा सकेंगे। विशेषज्ञ टीम ग्राहक की जरूरतों के अनुसार सही प्रोडक्ट चुनने में मदद करेगी।

3. पिकअप सर्विस और ट्रेड-इन प्रोग्राम

ग्राहक ऑनलाइन ऑर्डर कर स्टोर से पिकअप कर सकेंगे। साथ ही,  पुराने डिवाइसेज़ को नई खरीद पर ट्रेड-इन एक्सचेंज करने का फायदा भी मिलेगा।

Related posts

सोने पर अब ज्यादा कर्ज: ₹1 लाख के गोल्ड पर मिलेगा ₹85,000 लोन, RBI ने छोटे कर्जदारों को दी राहत

admin

Realme P4x 5G भारत में लॉन्च: 7,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और Dimensity 7400 चिपसेट; कीमत ₹15,499 से शुरू

admin

10 मिनट डिलीवरी के वादे पर विराम: सरकारी निर्देश के बाद स्विगी-जेप्टो ने बदला विज्ञापन, ब्लिंकिट पहले ही पीछे हटा

admin

Leave a Comment