33 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

भिलाई में ऑटो चालक ने महिला टीचर का अपहरण किया; 5 लाख की फिरौती मांगी, महिला बेहोश मिली… पुलिस ने 5 घंटे में सुरक्षित छुड़ाया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में 28 नवंबर की सुबह मूक-बधिर स्कूल में पढ़ाने वाली एक महिला शिक्षक का अपहरण कर लिया गया था। शिकायत दर्ज होने के 5 घंटे के भीतर ही पुलिस ने महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया। अपहरण और फिरौती मांगने के आरोपी ऑटो चालक इंतखाब आलम (42) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ऑटो चालक महिला को पिछले 3 साल से जानता था। वह नियमित रूप से स्कूल के बच्चों के साथ आने-जाने का काम करता था। इस दौरान उसने अपनी गरीबी, कर्ज और पारिवारिक समस्या का बहाना बनाकर शिक्षक से कई बार पैसे भी लिए थे। महिला ने उस पर भरोसा किया था।

लेकिन इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के अपहरण की पूर्व-नियोजित साजिश रच ली। आरोपी ने महिला को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पैसे नहीं देने पर “जान से मारने” की धमकी भी दी।

पति को फोन कर कहा—”तुम्हारी पत्नी मेरे पास है, 5 लाख दो

आरोपी ने शिक्षक के ही मोबाइल से उसके पति मुकेश कुमार साहू को फोन कर अपहरण की जानकारी दी। उसने महिला की तस्वीर भेजी और कहा:

डॉक्टर साहब, आपकी पत्नी मेरे पास है। उसे सही-सलामत वापस चाहिए तो 5 लाख रुपये दो। मेरे टारगेट पर पहले आपका बेटा था, लेकिन अब पत्नी है। पुलिस को मत बताना, वरना उसे मार दूंगा।”मुकेश ने जब दोबारा फोन किया, तो नंबर स्विच ऑफ मिला।

सुबह 10:28 पर पत्नी ने कहा था—‘स्कूल जा रही हूँ’

मुकेश साहू मेडिकल स्टोर संचालक हैं। उनकी पत्नी राधा साहू रोज की तरह 10:28 बजे घर से निकलीं और पति को फोन कर बताया कि वह स्कूल जा रही हैं।लेकिन 10:48 बजे पत्नी के मोबाइल से एक अनजान व्यक्ति का कॉल आया, जिसने अपहरण की सूचना दी और फिरौती मांगी।

पति को शक हुआ—स्कूल जाकर पता किया, महिला पहुंची ही नहीं

पत्नी के नंबर से आए फिरौती वाले कॉल और बाद में मोबाइल बंद होने पर मुकेश घबरा गए। वह सीधे सेक्टर-8 स्थित स्कूल पहुंचे। वहां पता चला कि पत्नी स्कूल आई ही नहीं।

इसके बाद वह सीधा छावनी थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तत्काल एक टीम गठित की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई—महिला जंगल के पास बेहोश मिली

पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और तलाश शुरू की। कुछ घंटों बाद महिला जंगल के पास बेहोशी की हालत में मिली। उसके हाथ-पैर और मुंह कपड़े से बांधे गए थे। पुलिस ने तत्काल उसे सुरक्षित निकाल लिया। इसी दौरान आरोपी इंतखाब आलम को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts

बीजापुर में मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को ढेर किया, जंगल में घंटों चली फायरिंग

admin

“रायपुर में युवक की हत्या से मचा हड़कंप, परिजनों ने बताई साजिश”

admin

छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्‍यवंशी बनीं भारत की जीत की ताकत: महिला वर्ल्ड कप में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में निभाई अहम भूमिका”

admin

Leave a Comment