28.8 C
Raipur
August 1, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर सेंट्रल जेल में ‘खेल तरंग 2025’ की शुरुआत: अच्छे व्यवहार वाले 300 कैदी शामिल; बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज और कैरम में दिखा रहे कौशल

रायपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के लिए खेल-कूद महोत्सव ‘खेल तरंग 2025’ का शुभारंभ किया गया है। इस प्रतियोगिता में लगभग 300 अच्छे आचरण वाले कैदियों को शामिल किया गया है। जेल प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स किट और आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है। यह प्रतियोगिता लगभग एक माह तक चलेगी।

जेल अधीक्षक के अनुसार, खेल-कूद गतिविधियां कैदियों में सेल्फ-कॉन्फिडेंस, अनुशासन, टीम वर्क, और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से कैदियों में शारीरिक व मानसिक तनाव कम होता है और जेल परिसर में स्वस्थ वातावरण निर्मित होता है।

जेल प्रशासन का कहना है कि बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज और कैरम जैसे चार प्रमुख खेलों में कैदी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। हर बैरक से चयनित कैदियों को टीमों में शामिल किया गया है और मैचों का आयोजन जेल परिसर में बनाए गए अस्थायी खेल मैदान में किया जा रहा है।

महोत्सव के अंतिम दिन विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मे़डल और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को “जेल खेल चैम्पियन 2025” अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में जेल अधीक्षक, उप अधीक्षक तथा अन्य जेल अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

छत्तीसगढ़ में 18 हजार मेडिकल स्टोर आज बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ हड़ताल

admin

तेलीबांधा तालाब में पार्किंग विवाद: रोजाना 200 से अधिक वाहनों के लिए ग्रीन जोन का प्रस्ताव

admin

पुलिया पर मौत का स्टॉप: SECL कर्मचारियों से भरी बस 25 फीट नीचे गिरी

admin

Leave a Comment