November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बस्तर में व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 3,771 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। बस्तर जिले में परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 3,771 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी।

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को ढाई घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह 9:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे। प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कराने की तैयारी पूरी कर ली है।

Related posts

अंबिकापुर: ओपन बिरला माइंड्स स्कूल में छात्र से मां के लिए 100 बार अपमानजनक शब्द लिखवाने का आरोप

admin

छत्तीसगढ़ में 9वीं से 12वीं के छात्रों के बनेंगे वोटर कार्ड, घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी!

admin

जशपुर में जन्मी पंगनूर नस्ल की दुर्लभ बछिया, देखने उमड़ी भीड़—PM मोदी के पास भी है यही नस्ल

admin

Leave a Comment