28.1 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
बड़ी खबर

बिलासपुर जोन की चार ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी: आठगढ़ स्टेशन पर तीसरी–चौथी लाइन कमीशनिंग के चलते परिचालन प्रभावित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली चार महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। यह बदलाव पूर्व तटीय रेलवे के खुदरा रोड मंडल अंतर्गत राज आठगढ़ स्टेशन पर तीसरी एवं चौथी लाइन कमीशनिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते किया गया है। इस तकनीकी कार्य के कारण 11 से 19 दिसंबर के बीच कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

कौन-कौन सी ट्रेनें डायवर्ट की गईं?

ट्रेन संख्या 18426 पुरी–दुर्ग एक्सप्रेस

  • अवधि: 11 से 19 दिसंबर तक
  • नया मार्ग: खुर्दा रोड–विजयनगरम–रायगढ़ा–टिटिलागढ़–लखौली
  • ट्रेन इन स्टेशनों से होकर दुर्ग पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 18425 दुर्ग–पुरी एक्सप्रेस

  • अवधि: 11 से 19 दिसंबर तक
  • नया मार्ग: लखौली–टिटिलागढ़–रायगढ़ा–विजयनगरम–खुर्दा रोड
  • इसके बाद ट्रेन पुरी पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 20807 विशाखापट्टनम–अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस

  • प्रभावित तिथियाँ: 12, 13 और 16 दिसंबर
  • नया मार्ग: विजयनगरम–रायगढ़ा–संबलपुर–झारसुगुड़ा रोड–ईब
  • इसके बाद अमृतसर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 20808 अमृतसर–विशाखापट्टनम हीराकुंड एक्सप्रेस

  • प्रभावित तिथियाँ: 10, 13, 14 और 17 दिसंबर
  • नया मार्ग: ईब–झारसुगुड़ा रोड–संबलपुर–रायगढ़ा–विजयनगरम
  • इसके बाद विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

 

Related posts

अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी की मौत की पुष्टि, राजकोट में अंतिम विदाई; 31 शवों की पहचान, जांच में ब्लैकबॉक्स खोलेगा राज

admin

“सीट विवाद बना खूनी संघर्ष: चलती ट्रेन में ब्लेड से हमला, दो घायल”

admin

केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 60% हुआ, एरियर भी मिलेगा

admin

Leave a Comment