April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में दंपती की संदिग्ध मौत: पत्नी की हत्या के बाद पति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, जेब से मिला सुसाइड नोट

रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के चंडी नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां बिहार मूल के दंपती अपने किराए के घर में मृत पाए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति ने पहले पत्नी का गला घोंटकर हत्या की और फिर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक पति की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

पत्नी की लाश घर के सोफे पर मिली

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घर पहुंची तो महिला रेखा गुप्ता की लाश सोफे पर पड़ी मिली। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और क्राइम सीन को सुरक्षित किया।

रेलवे ट्रैक पर मिला पति का शव

उधर, उसी दिन सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली। पहचान राजेंद्र गुप्ता के रूप में हुई। चश्मदीदों के अनुसार वह ट्रेन के सामने कूद गया था।

सुसाइड नोट में लिखा—पत्नी-बच्चों के बिना नहीं रह सकता

पुलिस को राजेंद्र की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि वह अपनी पत्नी और बच्चों से बेहद प्यार करता है और उनके बिना जीवन असंभव है। नोट में आगे बच्चों की जिम्मेदारी परिजनों को सौंपने की बात भी दर्ज है।

परिवार को दी गई सूचना, दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

खम्हारडीह पुलिस ने दंपती के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो बिहार में रहते हैं और जल्द रायपुर पहुंचने वाले हैं। पुलिस दंपती की डेडबॉडी परिजनों को सौंपेगी।

हत्या और आत्महत्या की वजह साफ नहीं, पुलिस जांच में जुटी

मामले की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस यह तफ्तीश कर रही है कि क्या दंपती के बीच किसी तरह का विवाद था या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है। पड़ोसियों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

 

Related posts

मरम्मत कार्य के चलते अप्रैल में कई ट्रेनें रद्द, छत्तीसगढ़ रूट के यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

admin

IND-NZ T20 मैच: रायपुर में क्रिकेट महाकुंभ की तैयारी पूरी, आज शाम से टिकट बिक्री शुरू

admin

ED चार्जशीट में बड़ा खुलासा: शराब घोटाले में वॉट्सऐप ग्रुप पर होती थी कैश डीलिंग और नकली होलोग्राम की साजिश

admin

Leave a Comment