July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर फायरिंग केस में बड़ा एक्शन: गैंगस्टर मयंक सिंह प्रोडक्शन वारंट पर छत्तीसगढ़ लाया जाएगा

रायपुर:रायपुर में कारोबारी के दफ्तर पर हुई फायरिंग की वारदात में छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आरोपी को कल स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मयंक सिंह ने अपने गैंग के शूटरों के जरिए कारोबारी के दफ्तर पर गोली चलवाई थी। इस वारदात का मकसद कारोबारी को डराना और आपराधिक दबदबा बनाना बताया जा रहा है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए अलग-अलग राज्यों की एजेंसियों से समन्वय कर रही थी।
मयंक सिंह फिलहाल दूसरे राज्य की जेल में बंद है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, धमकी और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस को उम्मीद है कि रायपुर लाकर पूछताछ करने पर फायरिंग कांड से जुड़े अन्य आरोपियों, हथियार सप्लायर और फंडिंग नेटवर्क की जानकारी सामने आएगी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह मामला केवल एक फायरिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार अंतरराज्यीय अपराध नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

Related posts

सचिन पायलट का आरोप- बिना नोटिस के कार्रवाई चिंताजनक, भाजपा ने किया पलटवार

admin

रायपुर में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 135 लोगों पर कार्रवाई

admin

कड़ाके की ठंड में दुर्ग जिले में स्कूलों की टाइमिंग बदली: 15 जनवरी तक नई समय-सारिणी लागू, दोनों पाली के समय में संशोधन

admin

Leave a Comment