42 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: गांजा तस्कर की ₹1.5 करोड़ की जमीनें जब्त

रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी से जुड़े एक आरोपी की लगभग 1.5 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने यह कार्रवाई SAFEMA कानून के तहत की, जिसके अंतर्गत तस्करी और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जाता है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने गांजा तस्करी से कमाई गई रकम से 13 प्लॉट खरीदे थे, जिन्हें अपने और परिजनों के नाम पर रजिस्टर कराया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी बीते 7 महीनों से फरार चल रहा था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई संपत्तियां रायपुर के अलग-अलग इलाकों में स्थित हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के कारोबार की आर्थिक कमर तोड़ने की रणनीति का हिस्सा है। साथ ही आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Related posts

100 रुपए रिश्वत के आरोप में 39 साल बाद बरी: रायपुर के बिल असिस्टेंट की लोकायुक्त द्वारा पकड़े जाने की घटना, हाईकोर्ट ने सजा की रद

admin

डिलीवरी के बाद पैसों के लिए मां-बेटी को बनाया बंधक: निजी अस्पताल की अमानवीय हरकत, 6 दिन बाद मीडिया दखल से मिली आज़ादी

admin

हिड़मा के भरोसेमंद साथी बारसे देवा के सरेंडर की तैयारी तेज: PLGA बटालियन नंबर-1 का नेटवर्क टूटने की कगार पर

admin

Leave a Comment