20 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

29–31 दिसंबर की हड़ताल को लेकर ‘आर–पार की लड़ाई’ का ऐलान, कमल वर्मा ने शुरू किया टेबल-टू-टेबल अभियान

रायपुर:छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारी-अधिकारी एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 29 से 31 दिसंबर तक प्रस्तावित काम बंद–कलम बंद हड़ताल को सफल बनाने के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर के सरकारी कार्यालयों में टेबल-टू-टेबल संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों को 11 सूत्रीय मांगों की जानकारी दी जा रही है और आंदोलन में एकजुट होने का आह्वान किया जा रहा है।

कमल वर्मा ने कहा कि सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। यदि अब भी ठोस निर्णय नहीं लिए गए, तो यह आंदोलन निर्णायक साबित होगा।

फेडरेशन का दावा है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी आंदोलन के समर्थन में सामने आ रहे हैं। यदि सरकार ने समय रहते वार्ता का रास्ता नहीं अपनाया, तो प्रशासनिक कामकाज पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है

Related posts

बिलासपुर में कथित धर्मांतरण की कोशिश का पर्दाफाश, प्रार्थना सभा बनी विवाद का केंद्र

admin

छत्तीसगढ़ दौरे पर कन्हैया कुमार: नफरत की राजनीति पर प्रहार, गांधी के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक

admin

मकर संक्रांति पर जैतू साव मठ में वार्षिक फल का वाचन, मठ–मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

admin

Leave a Comment