25.2 C
Raipur
September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

14 साल की बच्ची को गर्भवती बताकर पुलिस ने रातभर थाने में किया प्रताड़ित, जांच में निकला दावा झूठा

राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में 14 साल की एक बच्ची और उसके परिवार के साथ कथित पुलिस प्रताड़ना का मामला सामने आया है। अस्पताल की शुरुआती जांच में बच्ची को गर्भवती बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे और परिवार को थाने बुलाकर रातभर पूछताछ की।

परिजनों का आरोप है कि बच्ची से बार-बार निजी सवाल पूछे गए, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। अगले दिन जिला अस्पताल में दोबारा जांच और सोनोग्राफी हुई, जिसमें साफ हो गया कि बच्ची गर्भवती नहीं थी और पहली रिपोर्ट गलत निकली।

मामले के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित डॉक्टर को भी हटा दिया है। बाल संरक्षण आयोग ने भी पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है।

Related posts

GST की बड़ी कार्रवाई:बिलासपुर में कोयला कारोबार पर शिकंजा, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

admin

नवा रायपुर मेडिकल कॉलेज घोटाला: मान्यता के लिए 55 लाख की रिश्वत, 6 गिरफ्तार, 29 आरोपी अब भी फरार

admin

बेमेतरा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर में बंगाल के 3 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर — देर रात काम से लौटते समय हुआ हादसा

admin

Leave a Comment