25.1 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
बड़ी खबर

मंदिरों की जमीन की नीलामी पर घमासान: दिग्विजय सिंह का आरोप– ‘धर्म के नाम पर राजनीति, आस्था पर सीधा हमला

मध्यप्रदेश मंदिरों की माफी भूमि की नीलामी को लेकर दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए राज्य सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मंदिरों की भूमि किसी सरकार की संपत्ति नहीं होती, बल्कि यह देवी-देवताओं के नाम दर्ज होती है। ऐसी भूमि न तो नीलाम की जा सकती है और न ही कलेक्टर के नाम दर्ज की जा सकती है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सदियों से यह जमीन पुजारियों की आजीविका, मंदिरों के रखरखाव और धार्मिक आयोजनों के लिए उपयोग में लाई जाती रही है। इसके बावजूद नीलामी की प्रक्रिया शुरू करना न्यायालय की अवहेलना और संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग खुद को धर्म का ठेकेदार बताते हैं, वही सबसे अधिक धर्म-विरोधी काम कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने यह दावा किया कि उन्हें मुस्लिम बताने वाले लोग ही आज मंदिरों और सरकारी जमीनों पर कब्जा किए बैठे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो पुजारी समाज के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पुजारियों से अपील की कि वे श्रद्धालुओं को इस फैसले की सच्चाई बताएं और यह समझाएं कि किस तरह सरकार मंदिरों की संपत्ति को निशाना बना रही है।

Related posts

ईरान में फंसे 1500 भारतीय छात्रों की वतन वापसी: आर्मेनिया के रास्ते निकासी, इजराइल-ईरान टकराव के बीच राहत की खबर

admin

संसद में आंतरिक सुरक्षा को लेकर हाई लेवल मंथन: गृह मंत्री अमित शाह से मिले NSA डोभाल, PM मोदी ने जयशंकर से की अलग बैठक

admin

भारी बारिश से वैष्णो देवी यात्रा फिर स्थगित; UP में 4% कम तो हिमाचल में 133% ज्यादा, राजस्थान से विदाई की शुरुआत

admin

Leave a Comment