September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सरकारी जमीन विवाद पर सोशल मीडिया वीडियो बना विवाद की वजह, सरगुजा में इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार

सरगुजा जिले में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी एक बार फिर कानूनी कार्रवाई की वजह बन गई। सरकारी भूमि से जुड़े एक मामले को लेकर वीडियो पोस्ट करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक वायरल वीडियो में मंत्री और विधायक को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, आकांक्षा टोप्पो ने 23 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में सीतापुर क्षेत्र के बटईकेला गांव स्थित खसरा नंबर 1784 की सरकारी भूमि का जिक्र किया गया था। उक्त भूमि पर आंगनबाड़ी भवन निर्माण प्रस्तावित है और निर्माण कार्य प्रारंभ भी किया जा चुका है। इसी जमीन पर एक परिवार के कथित कब्जे का मामला सामने आया था।

वीडियो में आंगनबाड़ी निर्माण और भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो पर कथित तौर पर अभद्र और मर्यादाहीन टिप्पणी की गई। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा महिला मोर्चा और जिला पदाधिकारियों ने सीतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज की। शुक्रवार को पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। बाद में उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस धारा के अंतर्गत अधिकतम तीन वर्ष की सजा, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है, इसलिए आरोपी को जमानत का लाभ मिला।

Related posts

IND-SA वनडे: नवा रायपुर स्टेडियम के लिए ट्रैफिक रूट तय, भारी वाहनों की नो-एंट्री; पानी-टिफिन-सिक्के समेत कई सामानों पर प्रतिबंध, पार्किंग गाइडलाइन जारी

admin

रायपुर में मिश्रा की ‘जगत्राथ सेना’, हर रविवार करेगी निगरानी अभियान

admin

कान्हा ट्रिप पर गए कांग्रेस नेता की मौत, स्विमिंग पूल में बिगड़ी तबीयत

admin

Leave a Comment