July 28, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

JPL खदान के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, महिला TI से बदसलूकी; पथराव में जले 3 वाहन

रायगढ़ | जिले में प्रस्तावित कोयला खदान के विरोध में चल रहा आंदोलन शनिवार को हिंसक हो गया। रायगढ़ के तमनार क्षेत्र में Jindal Power Limited (JPL) की कोयला खदान परियोजना के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। हालात उस वक्त बेकाबू हो गए जब प्रदर्शनकारियों के एक हिस्से ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। इस दौरान एक महिला थाना प्रभारी (TI) के साथ बदसलूकी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसे लात मारते हुए देखा जा सकता है। घटना के दौरान उपद्रवियों ने मौके पर खड़े तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला खदान परियोजना से उनके गांवों का विस्थापन, पर्यावरणीय नुकसान और जल-जंगल-जमीन पर खतरा तय है। वे परियोजना से जुड़ी प्रक्रियाओं, खासकर जनसुनवाई और भूमि से जुड़े मामलों पर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा और हिंसा फैलाने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related posts

बालोद में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत, 15 ग्रामीण घायल

admin

रक्षाबंधन की डोर ने बांधी खुशियां: 581 गुमशुदा बच्चे लौटे घर, बहनों ने पुलिस को बांधी राखी

admin

पति की मौत के 11 साल बाद मां-बेटी को नहीं मिली अनुकंपा नियुक्ति, हाईकोर्ट ने कहा– योजना का उद्देश्य तात्कालिक राहत, रोजगार देना नहीं”

admin

Leave a Comment