September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

विधानसभा में उठा चिराग परियोजना बंद होने का मामला, मंत्री ने पिछली सरकार पर साधा निशाना

रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को श्रद्धांजलि प्रस्ताव के साथ शुरू हुई। सदन में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक मंगलीबाई रावते के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित की गई और निर्धारित समय पर पुनः शुरू हुई।

प्रश्नकाल के दौरान विधायक अजय चंद्राकर ने गौवंशीय पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान से जुड़ी योजनाओं और प्रदेश में पशुधन की स्थिति को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने सरकार से प्रदेश में गौवंशीय पशुओं की संख्या, कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों की उपलब्धता और इस क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी मांगी। इस मुद्दे पर सदन में विस्तार से चर्चा हुई।

पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब देते हुए बताया कि राज्य में वर्तमान में गौवंशीय पशुओं की संख्या लगभग 99.84 लाख है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है और पशुपालन क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य राज्य में दुग्ध उत्पादन को राष्ट्रीय औसत के बराबर लाना है, जिसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों और पशुपालकों को सहयोग दिया जा रहा है।

इसी दौरान विधायक अजय चंद्राकर ने चिराग परियोजना को समय से पहले बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर यह परियोजना निर्धारित अवधि से पहले क्यों बंद की गई। इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि यह परियोजना मुख्य रूप से आदिवासी क्षेत्रों के किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन पूर्व सरकार के कार्यकाल में इस योजना के तहत अपेक्षित कार्य नहीं हो पाए और परियोजना लगातार पिछड़ती रही।

मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार ने इस परियोजना में सुधार के प्रयास किए, लेकिन अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी किया गया और अंततः परियोजना को बंद करने का निर्णय लिया गया। इस मुद्दे को लेकर सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा भी हुई।

Related posts

RBI का बड़ा कदम: अब चेक जमा करते ही कुछ घंटों में खाते में आएंगे पैसे

admin

दुर्ग-भिलाई में दिवाली की खुशियां बनी हादसा: पटाखों से 21 लोग झुलसे”

admin

तेज रफ्तार बाइक बनी काल: विधानसभा–मांढर रोड पर भीषण टक्कर में दंपती समेत तीन की मौत

admin

Leave a Comment