28.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

न्यू ईयर नाइट पर सख्त पहरा: DJ पार्टी से लेकर सड़कों तक पुलिस का कड़ा एक्शन

रायपुर। नए साल के जश्न के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए रायपुर में पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। होटल, पब और क्लबों में DJ पार्टी कर रहे युवाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने साफ निर्देश दिए हैं कि नशे की हालत में पकड़े जाने पर संबंधित युवक-युवतियों के माता-पिता को सीधे सूचना दी जाएगी।

शहर के प्रमुख इलाकों और पार्टी हॉटस्पॉट्स पर 26 स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही रातभर पेट्रोलिंग, ब्रेथ एनालाइजर से जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीमों को होटल-पब संचालकों के साथ समन्वय बनाकर नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तय समय सीमा के बाद DJ बजाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, नशे में ड्राइविंग और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर तत्काल कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर वाहनों को जब्त करने और आयोजकों पर भी कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नए साल का जश्न जिम्मेदारी के साथ मनाएं और नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और नववर्ष की शुरुआत सुरक्षित माहौल में हो।

Related posts

“छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को न्याय, हाईकोर्ट ने संविलियन से पूर्व की सेवा को माना प्रमोशन योग्य”

admin

SECL क्वार्टर में युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

admin

छत्तीसगढ़ में 155 पीजी बॉन्डेड डॉक्टरों की संविदा नियुक्ति, ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा लाभ

admin

Leave a Comment