33 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

RI प्रमोशन परीक्षा में भारी फर्जीवाड़ा, हाईकोर्ट ने पूरी प्रक्रिया रद्द की

छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति के लिए आयोजित परीक्षा को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूरी प्रमोशन परीक्षा को निरस्त कर दिया है।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि परीक्षा प्रक्रिया में प्रश्नपत्र लीक, फेल अभ्यर्थियों को पास दिखाने, और करीबी रिश्तेदारों को एक साथ बैठाकर परीक्षा दिलाने जैसी गंभीर गड़बड़ियां हुईं। जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कई केंद्रों पर एक जैसे उत्तर और असामान्य अंक वितरण पाया गया, जिससे चयन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जिस प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता का अभाव हो, उस आधार पर दिया गया प्रमोशन वैध नहीं माना जा सकता। इसी के चलते 216 पटवारियों का RI पद पर प्रमोशन रद्द कर दिया गया है।

कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में यदि नई परीक्षा कराई जाए तो वह पूरी तरह पारदर्शी, निगरानी-युक्त और नियमों के अनुरूप हो, ताकि योग्य अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन न हो।

Related posts

दुर्ग गोलीकांड के आरोपी करण साव के अवैध मकान पर बुलडोज़र कार्रवाई: भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण ढहा

admin

राजीव युवा उत्थान योजना: रायपुर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, हर माह मिलेगी छात्रवृत्ति

admin

भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश

admin

Leave a Comment