33 C
Raipur
June 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नशे में धुत युवकों का आतंक: रायपुर में युवक पर चाकू से वार, गली में भागकर बची जान

रायपुर में शनिवार देर रात नशे की हालत में घूम रहे कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात शहर के मोदहापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई, जहां पुराने विवाद को लेकर कहासुनी के बाद हमला किया गया। हमले में घायल युवक ने मौके से भागकर पास की गलियों में छिपकर अपनी जान बचाई।

पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक का नाम मोहम्मद अली है। घटना के समय वह राजातालाब क्षेत्र में अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोककर पुराने विवाद को लेकर बहस शुरू की और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए। विवाद बढ़ने पर आरोपियों में शामिल एक युवक ने अपने पास रखे चाकू से मोहम्मद अली पर हमला कर दिया।

हमले के बाद पीड़ित किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और बाद में थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मोदहापारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और रविवार देर शाम चार आरोपियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसे विधि के अनुसार बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

दुर्ग MMS मामला: विधायक देवेंद्र यादव ने पुलिस को सैंपल सौंपे, जांच पर उठाए सवाल

admin

रायपुर NIT चौपाटी पर बवाल तेज: 60-70 दुकानों पर JCB की कार्रवाई, पूर्व MLA विकास उपाध्याय सहित कांग्रेसियों को पुलिस ने दबोचा

admin

रसोई गैस को लेकर अफवाहों पर CM का बयान: प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

admin

Leave a Comment