July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

साधु के भेष में भीख मांगने का मामला उजागर, पूछताछ में युवक की पहचान मुस्लिम के रूप में सामने

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साधु के भेष में घर-घर जाकर भीख मांगने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। भगवा वस्त्र पहनकर, तंबूरा बजाते हुए धार्मिक नारे लगाने वाले युवक की गतिविधियों पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। पूछताछ के दौरान युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिससे संदेह और गहरा गया।

जानकारी के अनुसार, युवक खुद को पहले अलग-अलग नामों से परिचित कराता रहा। धार्मिक सवाल पूछे जाने पर वह घबरा गया और रोने लगा। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक जांच में युवक उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवक के पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं था और वह बिना अनुमति धार्मिक स्थलों के आसपास घूम रहा था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

Related posts

रायपुर सिलतरा में मोबाइल शॉप में बड़ी चोरी: दीवार तोड़कर 57 मोबाइल ले उड़े चोर

admin

छत्तीसगढ़ में कल नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण, सुबह 10:30 बजे समारोह

admin

आरती वासनिक और जेके ध्रुव पर ED का शिकंजा, CGPSC घोटाले में बड़ी कार्रवाई

admin

Leave a Comment