September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अब चेहरे पर पर्दा नहीं चलेगा: छत्तीसगढ़ की ज्वेलरी दुकानों में नकाब-बुर्का पर बैन लागू

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा को लेकर सर्राफा एसोसिएशन ने बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रदेश में बुर्का, नकाब, घूंघट या किसी भी तरह से चेहरा ढककर ज्वेलरी की खरीदारी नहीं की जा सकेगी। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला पूरी तरह से सुरक्षा कारणों से लिया गया है।

सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया कि हाल के दिनों में ज्वेलरी दुकानों में लूट और चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। अपराधी अक्सर चेहरे ढककर रेकी करते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने यह भी साफ किया कि यह निर्णय किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि व्यापारियों और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए है। ग्राहक चाहें तो दुकान के बाहर या काउंटर पर अपना चेहरा स्पष्ट कर, फिर ज्वेलरी की खरीदारी कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में भी सर्राफा संगठनों द्वारा इसी तरह के नियम लागू किए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ में यह फैसला अब पूरे प्रदेश में लागू माना जाएगा, जिससे सर्राफा कारोबार में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts

PF निकालने के नाम पर घूसखोरी, SECL कर्मचारी को CBI ने रंगे हाथों दबोचा

admin

रात 9 बजे CM का अचानक बुलावा, कार्यक्रम छोड़ दौड़े मंत्री… आखिर क्या हुआ अंदर?

admin

SP के आदेश की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित

admin

Leave a Comment