September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

NH-30 पर भीषण ट्रक हादसा: आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत, कई घंटे ठप रहा यातायात

कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम रतेसरा के पास सुबह करीब 3 बजे दो भारी ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनके केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गए।

हादसे के बाद ट्रकों के केबिन में चालक और अन्य लोग बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों में दो की पहचान बलौदाबाजार निवासी हरी लाल साहू (35 वर्ष) और अजय साहू (36 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रकों की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारण नेशनल हाईवे-30 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब चार घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभालते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और धीरे-धीरे यातायात बहाल किया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षित ड्राइविंग और गति नियंत्रण की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Related posts

नया साल 2026 सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आया, 107 छुट्टियों के साथ उत्सवों की लंबी फेहरिस्त

admin

बृहस्पति सिंह का व्हाट्सऐप हैक, मदद के बहाने लोगों से मांगे जा रहे 28 हजार रुपए

admin

रायपुर स्कूल में हेड मास्टर की घिनौनी करतूत: महिला टॉयलेट में छिपाकर बनाया वीडियो, 2 महीने की रिकॉर्डिंग से हड़कंप

admin

Leave a Comment