April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय गांधी में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन,

गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय गांधी में आज राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें विजेता पुरुष वर्ग से रायपुर सेक्टर के उपविजेता दुर्ग सेक्टर के एवं महिला वर्ग से विजेता रायपुर सेक्टर व उपविजेता दुर्ग सेक्टर से रही ज्ञात हो कि इस दो दिवसीय राज्य स्तर प्रतियोगिता में संपूर्ण छत्तीसगढ़ के 11 सेक्टर से 132 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में हिस्सा लिए कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि श्री अजय तिवारी , अध्यक्ष शासी निकाय एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास ने किया साथ ही विशेष रूप से सेवा निवृत श्री पी के हरि सर, रामानंद यदु व विभिन्न महाविद्यालय के कीड़ा अधिकारी मौजूद रहे इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि यह जीत आपके लिए जीवन में एक नया उमंग भरेगा साथ ही हरने वाले खिलाड़ी एक नई सबक के साथ अपने जीवन में उन्नति के नए नियोजन करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि सातवीं शताब्दी से भारत देश ने ही संपूर्ण विश्व को शतरंज का खेल प्रदान किया यह भारत देश से प्रारंभ होकर अरब देश होकर यूरोप से शतरंज के रूप में प्रसिद्ध हुई निर्णायकगण में मुख्य रूप से रोहित यादव ने अपनी भूमिका निभाई कार्यक्रम का संचालन मनोज प्रधान सर ने की एवं कार्यक्रम में विशेष रूप से प्यारेलाल साहू, डॉ रिंकू तिवारी, तुलाराम एवं अन्य कीड़ा अधिकारी उपस्थित हुए

Related posts

अंबिकापुर की दर्दनाक वारदात ने खोली सुरक्षा की पोल: दिनदहाड़े युवती की हत्या पर मचा सियासी घमासान, विपक्ष बोला—सरकार की नाकामी उजागर

admin

SECL का स्वास्थ्य और शिक्षा में बड़ा योगदान: 75 लाख की मदद से सुधरेंगे बिलासपुर के संस्थान

admin

छत्तीसगढ़ विधानसभा में रसोई गैस संकट पर बवाल, सत्ता-विपक्ष में तीखी बहस के बाद 5 मिनट के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

admin

Leave a Comment