30 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर साहित्य उत्सव-2026 में कवयित्री पूजा अग्रवाल के काव्य संग्रह ‘अम्मा की चाय’ का भव्य विमोचन

रायपुर नवा रायपुर स्थित ‘पुरखौती मुक्तांगन’ में आयोजित तीन दिवसीय “रायपुर साहित्य उत्सव-2026” के दूसरे दिन शनिवार 24 जनवरी, 2026 को छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती पूजा अग्रवाल के काव्य संग्रह ‘अम्मा की चाय’ का गरिमामय विमोचन संपन्न हुआ । उत्सव के ‘अनिरुद्ध नीरव मंडप’ में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, न्यूज़ 18 इंडिया की वरिष्ठ पत्रकार व लोकप्रिय एंकर सुश्री रुबिका लियाकत और दैनिक जागरण के सुप्रसिद्ध स्तंभकार व वरिष्ठ पत्रकार श्री अनंत विजय के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्री चितरंजन कर, IIIT नवा रायपुर के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश व्यास और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुशील त्रिवेदी, स्मिता शर्मा, ऋषि गुप्ता, अरविंद मिश्रा, डॉ स्वर्णलता सराफ, अशोक वैश्य, स्मृति दुबे, संध्या रानी शुक्ल, सुमन बाजपेयी, नजमा एवं मंजरी बक्शी सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, लेखक, शिक्षा जगत की दिग्गज हस्तियाँ, विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार और प्रबुद्ध जन शामिल रहे।

‘अम्मा की चाय’ पूजा अग्रवाल की चौथी काव्य संग्रह है, जो उनकी परिपक्व होती काव्य दृष्टि और आम जनजीवन से जुड़ी संवेदनाओं का जीवंत दस्तावेज़ है। इससे पहले उनकी 3 किताबें काव्य मन का प्रकाश पुंज, कोशिशों की उड़ान और वीरा प्रकाशित हो चुकी है।

इस किताब में कृतज्ञता है, माँ का प्यार है, माँ के स्नेह की गर्माहट, अम्मा के हाथ की बनी चाय में घुले प्यार का अहसास है माँ का त्याग है ममता है एक प्रेरणा है और जीवन के कुछ अन्य पहलू है। अम्मा की चाय यह किताब अपने आप में एक भावनात्मक यात्रा है। यह छोटी छोटी बातों में छिपी गहरी भावनाओं को उजागर करती है। यह किताब उन सभी के लिए है जो माँ की यादों को किसी ना किसी रूप में संजोकर रखना चाहते है।

 

 

Related posts

“ग्वालियर में धराया सूदखोर वीरेन्द्र तोमर, फरार भाई रोहित पर भी पुलिस का शिकंजा कसने की तैयारी

admin

एसीपी पटेल बोले– सतर्कता ही साइबर अपराध से सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार

admin

बस्तर में प्रधान पाठक पदोन्नति पर ब्रेक: चार जिलों की लापरवाही से सैकड़ों शिक्षक इंतजार में

admin

Leave a Comment