July 21, 2026
The Defence
धर्म

लड्डू विवाद पर TTD का दो टूक बयान: ‘मिलावट के सबूत हैं, क्लीन चिट का दावा भ्रामक

तिरुपति। तिरुपति के प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम में इस्तेमाल हुए घी को लेकर चल रहे विवाद पर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने स्थिति साफ कर दी है। मंदिर बोर्ड ने कहा है कि इस मामले में किसी भी पक्ष को क्लीन चिट नहीं दी गई है। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, जबकि SIT की चार्जशीट में घी में मिलावट के स्पष्ट संकेत मौजूद हैं।

TTD अधिकारियों के अनुसार, विशेष जांच टीम (SIT) की चार्जशीट में यह सामने आया है कि लड्डू निर्माण में प्रयुक्त घी शुद्ध दूध-आधारित नहीं था। हालांकि, CBI से जुड़ी रिपोर्ट में पशु चर्बी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं निकाला जा सकता कि पूरा मामला निराधार है। बोर्ड का कहना है कि मिलावटी घी का उपयोग भक्तों की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

मंदिर प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच अभी न्यायिक प्रक्रिया में है और अंतिम फैसला अदालत के अधीन है। ऐसे में राजनीतिक या अन्य किसी भी तरह के ‘क्लीन चिट’ के दावे न केवल भ्रामक हैं, बल्कि जनता को गुमराह करने वाले भी हैं।

Related posts

नवरात्र पर भक्तों को बड़ी राहत: डोंगरगढ़ स्टेशन पर 9 दिन रुकेंगी 10 एक्सप्रेस ट्रेनें, MEMU का गोंदिया तक विस्तार; दुर्ग-डोंगरगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल MEMU

admin

गरबा सिर्फ डांस नहीं, देवी की उपासना है: वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम युवाओं से आयोजनों से दूर रहने की अपील की

admin

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत, नहाय-खाय से गूंजे घाट

admin

Leave a Comment