July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर का नंदनवन बनेगा एडवेंचर हब: हवा में जिपलाइन का रोमांच, झील में बोटिंग और हेल्दी फूड का मजा एक साथ

रायपुर: रायपुर के नंदनवन जंगली सफारी में आने वाले पर्यटकों के लिए जल्द ही रोमांचक सुविधाएं जुड़ने जा रही हैं। सफारी प्रबंधन द्वारा लगभग 150 फीट लंबी जिपलाइन एडवेंचर शुरू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे विजिटर्स को ऊंचाई से प्राकृतिक वातावरण का अनोखा अनुभव मिलेगा। यह सुविधा खासतौर पर युवाओं और एडवेंचर प्रेमियों को आकर्षित करेगी।

इसके साथ ही खांडवा जलाशय में पहले से उपलब्ध बोटिंग सुविधा को और बेहतर करने की योजना है, ताकि परिवार और पर्यटक शांत वातावरण में नौकायन का आनंद ले सकें। नंदनवन परिसर में मिलेट कैफे विकसित करने की भी तैयारी है, जहां लोगों को हेल्दी और स्थानीय अनाज से बने व्यंजन मिल सकेंगे।

सफारी प्रबंधन नए पक्षियों को आकर्षित करने और बर्ड वॉचिंग को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम कर रहा है। हरियाली और जलाशय क्षेत्र को और समृद्ध किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को वन्यजीवों के साथ-साथ पक्षियों की विविध प्रजातियां देखने का अवसर मिलेगा। इन नई सुविधाओं के जुड़ने से नंदनवन जंगली सफारी सिर्फ वन्यजीव दर्शन तक सीमित न रहकर एक एडवेंचर और फैमिली डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा।

Related posts

प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा को नई उड़ान — 9 नर्सिंग कॉलेजों के लिए 78 करोड़ की स्वीकृति से खुले रोजगार के द्वार”

admin

कोरबा मेडिकल कॉलेज में 13 माह की मासूम की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोपों से घिरा स्वास्थ्य तंत्र

admin

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की फीस में बड़ा इजाफा, नए सत्र से छात्रों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

admin

Leave a Comment