September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

घूस लेते पकड़ा गया शिक्षा विभाग का बाबू, अदालत ने सुनाई 3 साल की जेल

बलरामपुर जिले में रिश्वत लेने के मामले में विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 गौतम सिंह आयाम को 12 हजार रुपये की घूस लेने का दोषी पाया गया। कोर्ट ने आरोपी को 3 साल की कठोर कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

यह फैसला रामानुजगंज स्थित भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने सुनाया। अदालत ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी को दोषी माना। साथ ही कहा गया कि यदि जुर्माना जमा नहीं किया गया तो आरोपी को एक महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Related posts

नवा रायपुर बनेगा सौर ऊर्जा का हब, सरकार ने दिखाई हरी झंडी

admin

आज छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम! कांग्रेस करेगी प्रधानमंत्री का पुतला दहन, साय कैबिनेट की अहम बैठक?

admin

फुटपाथ पर कार चढ़ाने के बाद करने लगे KISS, विरोध हुआ तो सड़क पर मचा बवाल

admin

Leave a Comment