July 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

भिलाई में OYO होटल की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की रेड में 5 गिरफ्तार

दुर्ग जिले के भिलाई छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर छावनी थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर इस अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया। कार्रवाई एक OYO से जुड़े छाया लॉज में की गई, जहां देह व्यापार संचालित होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पहले एक प्लान तैयार किया और एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर लॉज में भेजा। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने एक साथ दबिश दी। रेड के दौरान अलग-अलग कमरों से तीन युवतियों, एक महिला संचालक और एक युवक को हिरासत में लिया गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस लॉज में बाहरी राज्यों और अन्य जिलों से युवतियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था और इसके बदले मोटी रकम वसूली जाती थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़ी गई युवतियों में कुछ को भोपाल और जांजगीर क्षेत्र से बुलाया गया था। इस पूरे नेटवर्क के पीछे एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस ने लॉज संचालित करने वाली महिला और युवक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं और इसका नेटवर्क कितने बड़े स्तर तक फैला हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Related posts

दहेज का टीवी लेने निकले दो दोस्त, तेज रफ्तार हाईवा ने छीनी एक की जिंदगी

admin

CM का बड़ा ऐलान: डिजिटल अटेंडेंस और स्थानीय भाषा मॉडल से बदलेगा शिक्षा का भविष्य

admin

महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में पहली सांस्कृतिक झलक, हजारों विद्यार्थियों ने मचाई धूम

admin

Leave a Comment