July 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े 2.50 लाख की लूट, बैंक से लौट रहे ग्रामीण को बीच रास्ते बदमाशों ने रोका — CCTV से मिले अहम सुराग

जांजगीर–चांपा जिले में दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण बैंक से 2 लाख 50 हजार रुपये निकालकर अपने गांव लौट रहा था। उसने नकदी से भरा थैला अपनी साइकिल के हैंडल में टांग रखा था और सामान्य रूप से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सुनसान स्थान के पास दो अज्ञात युवकों ने अचानक उसका रास्ता रोक लिया।

आरोपियों ने पहले साइकिल छीनने का प्रयास किया और फिर धक्का-मुक्की व मारपीट कर नकदी से भरा थैला छीनकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित संभल भी नहीं पाया। दिनदहाड़े हुई इस लूट से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित ने तुरंत राहौद थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

हालांकि देर शाम तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके, लेकिन जांच के दौरान बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी बैंक से ही ग्रामीण की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और रकम निकालते ही उसका पीछा करने लगे थे। सुनसान स्थान मिलते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने संदिग्ध युवकों की तस्वीरें जारी कर उनकी पहचान करने का प्रयास तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है, वहीं पुलिस ने लोगों से बड़ी रकम निकालते समय सतर्क रहने और संभव हो तो किसी परिचित के साथ चलने की अपील की है।

Related posts

छत्तीसगढ़ की 5 बड़ी और अहम खबरें

admin

बेटे-बहू ने मां को टोनही बताकर पीटा: जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई न करने का सवाल

admin

नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर सदन में सियासी संग्राम: सत्यमेव जयते की तख्तियों संग कांग्रेस का प्रदर्शन, मनरेगा-पंचायत से बजट तक गरमाई बहस

admin

Leave a Comment