रायपुर. मंगलवार की सुबह रायपुर शहर में तेज़ बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। करीब एक घंटे की मूसलाधार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों पर गाड़ियां रेंगने लगीं, तो कई दोपहिया वाहन बंद पड़े दिखे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ तेज़ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 15 जिलों में थंडरस्टॉर्म का येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है।
बिजली गिरने की आशंका, अगले 48 घंटे संवेदनशील
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी छत्तीसगढ़ से शुरू हुआ लो-प्रेशर सिस्टम रायपुर और आस-पास के जिलों को प्रभावित कर रहा है। अगले 48 घंटों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। विभाग ने लोगों को खुले में मोबाइल या लोहे के सामान का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।
ये इलाके सबसे ज़्यादा प्रभावित
इलाका स्थिति
- मौदहापारा नालियों से पानी उफनकर सड़कों पर
- शंकर नगर गाड़ियों के पहिए पानी में डूबे
- टिकरापारा घरों में घुसा पानी
- पंडरी बस स्टैंड यात्रियों को भारी परेशानी
कहां-कहां अलर्ट जारी
- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर, कोरबा, राजनांदगांव समेत 15 जिलों में येलो अलर्ट।
- गरज-चमक के साथ 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाओं की चेतावनी
- निचले इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने की आशंका
