धमतरी जिले में पदस्थ एक सहायक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला सामने आया है। पुलिस लाइन में तैनात सहायक आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव गंगरेल स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में अचेत अवस्था में मिले। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उसी दौरान यह घटना हुई।
जब आसपास के लोगों और सहकर्मियों को इसकी जानकारी मिली तो तुरंत अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जवान को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक का माहौल छा गया।
मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो
