September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में सियासी संग्राम: मंत्री-विधायक के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धंधा गांव में आयोजित कृषि महाविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उस समय अप्रत्याशित स्थिति बन गई, जब मंच पर ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते की मौजूदगी के बीच यह घटना हुई, जिससे पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी मुद्दे को लेकर मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी अनुप गुप्ता के बीच पहले तीखी बहस हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मंच पर ही धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जो कुछ ही पलों में लात-घूंसे तक पहुंच गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समर्थकों के बीच भी जोरदार धक्का-मुक्की हुई, जिससे आयोजन स्थल पर तनाव और असहजता बढ़ गई। वरिष्ठ नेताओं और आयोजकों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, तब जाकर मामला शांत हुआ।

भूमि पूजन जैसे सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई इस घटना ने पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी को खुलकर सामने ला दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना क्षेत्रीय संगठन में समन्वय की कमी और बढ़ते आपसी मतभेदों का संकेत है। इस घटना के बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और पार्टी की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related posts

रायगढ़ के थ्री-स्टार होटल में स्पा की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, संचालक और मैनेजर गिरफ्तार

admin

छत्तीसगढ़ ने किया स्मार्ट गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम, नवा रायपुर में शुरू हुआ देश का पहला हाई-टेक पंजीयन कार्यालय

admin

रायगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर का अंत: चक्रधर सम्मानित तबला मास्टर वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ नहीं रहे, छत्तीसगढ़ में शोक

admin

Leave a Comment