24.5 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

UPSC में 35वीं रैंक लाने वाली वैभवी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, युवाओं को दिया मेहनत और लगन का संदेश

रायपुर, 7 मार्च 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली युवती वैभवी अग्रवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वैभवी को मिठाई खिलाकर उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वैभवी अग्रवाल की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। वैभवी ने अपनी प्रतिभा और निरंतर प्रयास से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस तरह की उपलब्धियां युवाओं को यह संदेश देती हैं कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वैभवी अग्रवाल भविष्य में प्रशासनिक सेवा में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

इस अवसर पर वैभवी अग्रवाल के पिता शीतल अग्रवाल और उनके भाई विनायक अग्रवाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने परिवार को भी इस सफलता के लिए बधाई दी और वैभवी को आगे की जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

रायपुर साहित्य उत्सव-2026 में कवयित्री पूजा अग्रवाल के काव्य संग्रह ‘अम्मा की चाय’ का भव्य विमोचन

admin

रायपुर की सड़कों पर शराब-सिगरेट की सनरूफ पार्टी: चलती कार की छत पर बैठ सिगरेट पी रहे थे युवक, VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने भेजा जेल

admin

रिंकू सिंह आज बिलासपुर में ब्राह्मण प्रीमियर लीग फाइनल का उठाएंगे हिस्सा; तात्या टाइटंस-वल्लभ वेंचर्स में खिताबी भिड़ंत

admin

Leave a Comment