July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रसोई गैस को लेकर अफवाहों पर CM का बयान: प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि राज्य में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की कमी को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में गैस एजेंसियों और वितरकों के पास उपलब्ध स्टॉक की नियमित निगरानी की जाए, ताकि आपूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, जिससे प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में रसोई गैस की कमी की स्थिति न बने।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कहीं रसोई गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। इससे वितरण व्यवस्था संतुलित बनी रहेगी और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही उन्होंने प्रशासन को पूरी सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

सीएम योगी पर बघेल का वार, महंत और मुख्यमंत्री पद को लेकर उठाए सवाल

admin

रायपुर ड्रग केस: रसूखदारों तक पहुंची जांच, नेताओं-अधिकारियों की संलिप्तता उजागर

admin

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में नया इतिहास लिखेगा 25वां स्थापना दिवस: एयर शो, आवास योजना और डिजिटल संग्रहालय से चमकेगा उत्सव

admin

Leave a Comment