July 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शहीदी दिवस पर युवाओं का स्वच्छता संग्राम—करबला तालाब में “माय भारत” का जनजागरूकता अभियान

रायपुर। शहीदी दिवस के अवसर पर “माय भारत, मेरी जिम्मेदारी” थीम के तहत माय भारत, रायपुर द्वारा चौबे कॉलोनी स्थित स्वामी आत्मानंद सरोवर (करबला तालाब) में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में 100 से अधिक माय भारत स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान के दौरान तालाब के आसपास के कॉरिडोर, मंदिर प्रांगण एवं पूरे परिसर की साफ-सफाई की गई। साथ ही एकल-उपयोग (सिंगल यूज़) प्लास्टिक को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छता को जीवनशैली में अपनाने तथा समाज में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाने का संकल्प भी लिया।

माय भारत के राज्य निदेशक अर्पित तिवारी ने बताया कि शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य युवाओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दुर्गा कॉलेज, रायपुर की प्राध्यापक सुनीता चंसोरिया ने कहा कि युवा वर्ग लगातार ऐसे स्वैच्छिक कार्यक्रमों में भाग ले रहा है और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

क्षेत्र के पार्षद आनंद अग्रवाल ने माय भारत के स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल क्षेत्र को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।

इस स्वच्छता अभियान में माय भारत से रोहित के साथ स्वयंसेवक सौमित्र साहा, तनिष्क, उत्कर्ष, मयंक सहित दुर्गा कॉलेज, साइंस कॉलेज, गुरुकुल कॉलेज एवं अन्य संस्थानों के छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Related posts

“छत्तीसगढ़ में प्ले स्कूलों की मनमानी पर नहीं लग सकी रोक: फीस इंजीनियरिंग कॉलेजों से भी ज्यादा, पैरेंट्स बेहाल

admin

सुविधाओं की मांग पर तबादला! 30 किमी दूर भेजे गए ऑपरेटर, ठेका कंपनी पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप

admin

कोंडागांव में कबड्डी मैच हुआ मौत का मैदान, करंट से झुलसे 3 लोग

admin

Leave a Comment