October 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

राजधानी में साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, 42 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रायपुर में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये लोग कॉल सेंटर के जरिए खासकर अमेरिकी नागरिकों को ऑनलाइन लोन देने का झांसा देते थे।

गिरोह पहले कम क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को टारगेट करता था, फिर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 300–400 डॉलर वसूलकर उनका नंबर ब्लॉक कर देता था।

जांच में पता चला कि पूरा नेटवर्क अहमदाबाद से ऑपरेट हो रहा था, जबकि रायपुर में मौजूद युवक केवल कॉलिंग और डेटा का काम करते थे। छापे में कई कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त किए गए। पुलिस अब गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।

 

Related posts

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह: शादी के दबाव में 4 लाख की सुपारी देकर कराई युवती की हत्या, 9 गिरफ्तार

admin

नए शिक्षा सत्र से पहले एक्शन मोड में विभाग, 15 अहम मुद्दों पर होगी समीक्षा

admin

बस्तर में बड़ा सरेंडर: 108 नक्सलियों ने डाले हथियार, 1 किलो सोना और 101 हथियार बरामद

admin

Leave a Comment