25.1 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शक ने ली मासूमों की जान: कांकेर में पिता ने कोल्ड्रिंक में जहर देकर 3 बच्चों को मारा, गर्भवती पत्नी को भी पिलाया, खुद भी पीया

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। यह मामला मानवता को झकझोर देने वाला है—जहाँ शक, अविश्वास और मानसिक असंतुलन ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया।

यह घटना पखांजूर थाना क्षेत्र के शांतिनगर इलाके की है, जहाँ एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए एक ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जो किसी बुरे सपने से कम नहीं है। आरोपी ने पहले अपने तीन छोटे बच्चों को कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाया, जिससे तीनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद उसी ज़हरीली कोल्ड्रिंक को गर्भवती पत्नी को भी पीने को मजबूर किया और फिर खुद भी जहर पी लिया।

घटना के बाद जब ग्रामीणों को जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत सभी को पखांजूर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति और पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला गर्भवती है, जिससे मामले की संवेदनशीलता और भी बढ़ गई है।

घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। परतापुर थाना प्रभारी, एसडीओपी रवि कुजूर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कोल्ड्रिंक की बोतल और ज़हर बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है ताकि वैज्ञानिक तरीके से पूरे मामले की जांच की जा सके।

Related posts

दुर्ग में BJP प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रोका; रजिस्ट्री शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झूमाझटकी

admin

बिलासपुर रेल हादसा: साइको टेस्ट में फेल पायलट को ट्रेन सौंपी, जोन अफसर की लापरवाही उजागर! 15 नवंबर तक फाइनल रिपोर्ट, जिम्मेदार अफसरों पर गिर सकती है गाज

admin

नकटी विवाद पर बृजमोहन का बड़ा बयान, बोले- इससे BJP की छवि को भारी नुकसान

admin

Leave a Comment