July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

AI से अश्लील फोटो बनाकर रागी ने की 20 लाख की वसूली, 20 करोड़ की मांग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक गुरुद्वारे के रागी मनिंदर सिंह पर AI तकनीक से महिला और उसकी बेटी की अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। आरोपी ने पहले परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर धमकाकर करीब 20 लाख रुपए वसूल लिए। इसके बाद उसने 20 करोड़ रुपए की मांग की और तलवार लेकर घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल अमृतसर फरार है और उसकी तलाश जारी है, वहीं गुरुद्वारा कमेटी ने उसे पद से हटा दिया है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में मूसलधार बारिश का कहर: रायगढ़ में घरों में घुसा पानी, 33 जिलों में रेड अलर्ट

admin

बाबीलोन टॉवर में आग से हड़कंप, सागोरिया रेस्टोरेंट के 40 लोग धुएं में फंसे

admin

रूम हीटर बना मौत का कारण: बंद घर में फंसे बुजुर्ग की आग में जलकर दर्दनाक मौत

admin

Leave a Comment