September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर को धमकी, 5 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर गंभीर धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम के एक कथित नशा मुक्ति ग्रुप में कुछ युवकों द्वारा उनकी फोटो शेयर कर आपत्तिजनक बातें और आपराधिक साजिश की चर्चा की जा रही थी।

लीक हुई चैट के जरिए मामला सामने आया, जिसके बाद निवेदिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। केशकाल थाने में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Related posts

बस्तर में डेयरी, अस्पताल और स्कूलों का होगा विस्तार, अमित शाह ने गिनाईं योजनाएं

admin

“तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर पार्किंग शुल्क फिलहाल टला, नगर निगम ने बदला रुख

admin

दो महीने में नहीं रखी नींव, अब अफसरों की नींव हिलेगी: PM आवास योजना में बड़ी लापरवाही उजागर

admin

Leave a Comment