July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद: 44 साल पुराने मामले में 2027 में आ सकता है बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल बंटवारे को लेकर 1983 से विवाद जारी है। 2016 में यह मामला बढ़ने के बाद केंद्र ने 12 मार्च 2018 को महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल का गठन किया।

कई प्रशासनिक अड़चनों और कोविड-19 के कारण प्रक्रिया में देरी हुई। अब केंद्र सरकार ने ट्रिब्यूनल का कार्यकाल बढ़ाकर 13 जनवरी 2027 तक कर दिया है।

महानदी दोनों राज्यों की अर्थव्यवस्था और जीवन से जुड़ी अहम नदी है, इसलिए इसके फैसले का सभी को इंतजार है। 2027 की शुरुआत में इस बहुप्रतीक्षित निर्णय के आने की उम्मीद है।

Related posts

नक्सलियों को करारा झटका: 1 करोड़ के इनामी सुधाकर की मुठभेड़ में मौत, बच्चों को हथियार सिखाने का बनाया था सिलेबस

admin

कोंडागांव की योगिता को राष्ट्रपति भवन में मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, छत्तीसगढ़ गौरवान्वित

admin

जन्मदिन पर चिता सजाई, केक काटा लेकिन बेटी नहीं लौटी… पिता के आंसुओं से भीग गया मुक्तिधाम

admin

Leave a Comment