April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नारी शक्ति वंदन पर सीएम साय सक्रिय, सांसद-विधायकों से एकजुट समर्थन की अपील

रायपुर, 14 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए सभी सांसदों, विधायकों और महिला संगठनों को पत्र लिखा है। उन्होंने सभी से इस मुद्दे पर एकजुट होकर समर्थन देने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 अप्रैल को संसद में इस पर चर्चा होगी, जो महिलाओं को बराबर प्रतिनिधित्व दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे इस चर्चा में भाग लेकर महिला आरक्षण के पक्ष में आवाज उठाएं।

साय ने यह भी कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र मजबूत होगा और समाज का विकास होगा। उन्होंने महिला संगठनों की भूमिका की सराहना करते हुए सभी से इस पहल को सफल बनाने की अपील की है।

Related posts

प्राथमिक स्कूल शिक्षक गिरफ्तार: छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप सही पाए गए

admin

मुख्यमंत्री ने गौमाता की पूजा कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की, गोवर्धन पूजा पर छत्तीसगढ़ में बही भक्ति की बयार

admin

यूट्यूब से सीखा चोरी का हुनर, रायपुर में ATM लुटेरा धराया

admin

Leave a Comment