September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

रायपुर में महंगा ‘OG गांजा’ पकड़ाया, दिल्ली से कुरियर से हो रही थी सप्लाई

रायपुर में पुलिस ने पहली बार महंगे ‘ओशियन ग्रोथ (OG) गांजा’ के साथ एक युवक को पकड़ा है। आरोपी रितिक पसरिचा दिल्ली का रहने वाला है और शंकर नगर में किराए से रहकर गांजा बेच रहा था।

पुलिस ने उसे कटोरा तालाब इलाके में ग्राहक को गांजा देते समय गिरफ्तार किया। उसके पास से 114 ग्राम OG गांजा, मोबाइल और अन्य सामान मिला।

जांच में पता चला कि यह गांजा दिल्ली से कुरियर के जरिए मंगाया जाता था। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ रुपए प्रति किलो बताई जा रही है।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और सप्लायर की तलाश कर रही है।

Related posts

रायपुर में निगम का एक्शन: अवैध कब्जे और प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, नाला भी कराया मुक्त

admin

65 लाख मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाने का आरोप, आयोग ने दिए सख्त निर्देश

admin

2025-26 से घर बैठे जमा होगा टैक्स: सभी नगरीय निकायों में डिजिटल सिस्टम लागू

admin

Leave a Comment