18.7 C
Raipur
October 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला: हर अधिकारी रहेगा जनता के जवाबदेह

छत्तीसगढ़ रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे आम जनता के साथ शालीनता और सम्मान से पेश आएं। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी ही शासन का चेहरा होते हैं, इसलिए उनका व्यवहार बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुनना अधिकारियों का पहला कर्तव्य है और समाधान पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई व्यक्ति सरकारी दफ्तर आए तो उसे लगे कि उसकी बात सुनी जा रही है और उसके साथ अच्छा व्यवहार हो रहा है। इससे लोगों का भरोसा बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और लोगों से सीधे संवाद करने की सलाह दी, ताकि योजनाओं का सही असर जमीन पर दिखे।

Related posts

शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों पर सख्ती कक्षा में नशे की हालत में पाए गए तो होगी FIR, नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है; शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

admin

मंत्री की पत्नी की कंपनी को करोड़ों का फायदा?

admin

छत्तीसगढ़ ने खोया एक सरल और सशक्त नेता: पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल नहीं रहे

admin

Leave a Comment