September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

जगदीश कुमार दानी स्कूल में आयोजित हुआ एलुमनी मीट कार्यक्रम

क्लास रूम की याद में खोए छात्र 

पुरानी बस्ती स्थित जगदीश कुमार दानी स्कूल में आज एक भव्य एलुमनी मीट का आयोजन किया गया, जिसमें 1989 से लेकर 2000 तक के स्कूल के पुराने छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल के पुराने छात्रों से मिलकर उनकी यादों को ताजा करना और उनके अनुभवों को साझा करना । स्कूल की सचिव व पूर्व प्राचार्य श्रीमती पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि जीवन में संकल्प, अध्ययन की साधना और काम के प्रति समर्पण हो तो सफलता जरूर मिलती है। पुराने छात्र अपने सुझाव से स्कूल को आगे बढ़ाने का प्रयास जरूर करें। साथ ही उन्होंने ने स्कूल के दिनों की पुरानी बातो को भी शेयर किया

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के पुराने छात्र छात्राओ ने बेहतरीन नृत्य का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर स्कूल के पुराने सभी शिक्षक को आमंत्रित किया गया था उनका सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया था।

स्कूल के प्राचार्य श्रीमती ललिता अग्रवाल ने भी सभी पुराने छात्रों को इस विशेष आयोजन के लिए बधाइयां दी और कहा कि छात्रों का स्कूल के प्रति गहरा लगाव होता है। यह आयोजन पुराने छात्रों को अपनी पुरानी यादें ताजा करने और स्कूल के साथ जुड़ा रहने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है।

एलुमनी मीट के दौरान संगीत, नृत्य और खेल का आयोजन भी किया गया, जिससे सभी ने आनंद लिया। साथ ही, कई पुराने छात्रों ने अपने अच्छे अनुभवों को स्कूल के पटल पर लिखा और अपने समय की यादें साझा की।

इस आयोजन में छात्रों ने न केवल अपनी पुरानी यादों को ताजा किया, बल्कि स्कूल के प्रति अपने अटूट लगाव को भी जाहिर किया। यह आयोजन स्कूल और उसके छात्रों के बीच एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरा। कार्यक्रम का संचालन स्वाति ठाकुर और सत्यम शुक्ला ने किया। पूरे कार्यक्रम का संयोजन धर्मेंद्र शर्मा, संतोष नायक, आलोक अग्रवाल ने किया।

पूरे कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

उपरोक्त जानकारी स्कूल के पूर्व छात्र डॉ अमित अग्रवाल ने दी।

Related posts

“मंत्रीजी आए, चादर गई! VVIP सर्किट हाउस बना टॉवेल-मुक्त भारत का पायलट प्रोजेक्ट

admin

दीवार तोड़कर ज्वेलरी शॉप में सेंध, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर

admin

कवर्धा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान युवकों में भिड़ंत, पुलिस मौजूद होने पर भी मचा हंगामा

admin

Leave a Comment