September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

चलती बस में युवक की मौत, इलाहाबाद से बिलासपुर आते समय बिगड़ी तबीयत

कवर्धा जिले के पंडरिया क्षेत्र में इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही एक यात्री बस में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सफर के दौरान अचानक सीट पर बैठे-बैठे बेहोश हो गया। बस कर्मचारियों ने तुरंत उसे पंडरिया थाना पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास इलाहाबाद से बिलासपुर तक का टिकट मिला है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेताओं की संपत्तियां अटैच, पार्टी ने बताया BJP की साजिश

admin

आज दोपहर 2 बजे जारी होगा CG बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

admin

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक हलचल: 10 IAS अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक बदलाव

admin

Leave a Comment