23.6 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

जुपिटर में भरकर ले जा रहे थे मौत का सामान… पुलिस ने रास्ते में ही दबोच लिया पति-पत्नी को!

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आबकारी उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी कर रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों ओडिशा नंबर की टीवीएस जुपिटर में बोरी भरकर गांजा ले जा रहे थे। गश्त के दौरान टीम को शक हुआ, जिसके बाद जांच में करीब 22.6 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई सीतापुर थाना क्षेत्र में की गई। आरोपी लंबे समय से गांजा सप्लाई का काम कर रहे थे, फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में स्कूल निगरानी की नई व्यवस्था: SCERT के पास गया मॉनिटरिंग का अधिकार, बनेगा स्टेट स्कूल स्टैंडर्ड अथॉरिटी

admin

गणतंत्र दिवस पर रायपुर में राष्ट्रभक्ति की साइकिल गूंज: सेना, नागरिकों और युवाओं ने मिलकर रचा एकता का संदेश

admin

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बड़ा बदलाव: पहली कक्षा से योग, संस्कृत और वैदिक गणित की पढ़ाई

admin

Leave a Comment