अंबिकापुर के सीतापुर में बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े एक काम को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला बढ़ गया। नायब तहसीलदार ने विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है।
