September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

9.70 करोड़ की साड़ी खरीद में बड़ा खेल? जांच में गड़बड़ी साबित, फिर भी कार्रवाई का इंतजार!

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खरीदी गई 9.70 करोड़ रुपये की साड़ियों में अनियमितताओं का मामला लगातार चर्चा में है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच में सात जिलों में साड़ियों की गुणवत्ता और लंबाई में कमी मिलने की पुष्टि हुई है। जहां साड़ी की लंबाई 6.3 मीटर होनी चाहिए थी, वहां कई जगह यह करीब 5 मीटर पाई गई।

शिकायतों में साड़ियों का रंग छोड़ना, धागे निकलना और कपड़े की गुणवत्ता खराब होना भी शामिल है। विभाग ने जांच समिति बनाकर भुगतान रोकने और साड़ियां बदलने के निर्देश दिए थे, लेकिन दो महीने बाद भी न तो जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हुई है और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी या सप्लायर पर कार्रवाई हुई है।

मामले में तकनीकी जांच एजेंसी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं कई स्थानों पर नई साड़ियां अभी तक नहीं पहुंची हैं, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related posts

भिलाई में OYO होटल की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की रेड में 5 गिरफ्तार

admin

बिलासपुर में ASI ने फरियादी को पीटा, पुलिसकर्मी सस्पेंड

admin

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से 2 की मौत, एक गंभीर

admin

Leave a Comment