August 1, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अटल आवास में पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे और अवैध गतिविधियों के अड्डे पर सुबह-सुबह छापा

कवर्धा जिले के घुघरीखुर्द स्थित अटल आवास में बुधवार सुबह पुलिस ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की। एसपी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस ने अवैध गतिविधियों, नशे के कारोबार और संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की शिकायतों के बाद दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरे से की गई और कई घरों की तलाशी ली गई।

पुलिस को तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री, शराब और नशीले पदार्थ मिलने की सूचना है। लंबे समय से क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों और नशे के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। फिलहाल पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे परिसर में सघन सर्च अभियान जारी है।

Related posts

तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान बवाल, अधिकारियों पर हमला

admin

कोरबा में बेकाबू कार ने मचाई तबाही: बाइक को 150 मीटर तक घसीटा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

admin

ज्वेलरी शॉप में 90 लाख की चोरी, साथी के पकड़े जाने के डर से मुख्य आरोपी ने की खुदकुशी

admin

Leave a Comment